Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गांधी जयंती पर नैनीताल जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ पान सिंह सूर्या के आवास सूर्या गाँव से किया गया। नैनीताल जिले के भारत जोड़ो पदयात्रा के संयोजक नीरज तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं।

इसी क्रम में नैनीताल जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो पद यात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से 23 मार्च तक जिले भर में भारत जोड़ो ग्राम नगर पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर 2022 से गाँधी विचारक पान सिंह सूर्या के आवास सूर्या गाँव से प्रातः 10 बजे गाँधी चौपाल कर किया गया। ग्रामवासियों से संवाद के उपरांत यात्रा शुभ आरंभ किया गया सूर्या गाँव में राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री मनोज बिष्ट जिलाध्यक्ष RGPRS नैनीताल और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments