Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चेन स्नेचिंग की घटना को अन्जाम देने वाले आरोपी को मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को भूपेश पाण्डे पुत्र सुरेश पाण्डे निवासी कपिल कालोनी मुखानी द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर दी गयी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 फरवरी को उनके माता जी के साथ चेन स्नैचिंग घटना को अनजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 38/23 धारा 392/411 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट  द्वारा मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना को अजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा  के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। टीमों द्वारा क्षेत्र में सीसीटीवी व मुखबिरो से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त अनुराग गंगवार पुत्र करन लाल निवासी बघनेरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-23 वर्ष हाल निवासी बी ब्लाक जज फार्म मुखानी को आईटीआई जजफार्म से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पीली धातु की चेन बरामद की है। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा, उ0नि0 सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल ऐहसान अली, चन्दन सिंह नेगी, इसरार नबी, अनिल गिरी थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments