Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट का स्वागत हल्द्वानी नगर मण्डल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिलाध्यक्ष के दायित्व की जिम्मेदारी प्रदान की है। मैं इस मंच के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ जनो को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सभी के साथ एक माला के रूप में कार्य करुगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे सामान्य से कार्यकर्ता भी उच्च पद पर आसीन हो सकता है। जिसका एक उदाहरण में स्वय हूं।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि प्रताप बिष्ट पूर्व में संगठन में विभिन्न दायित्वो पर रहे है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी दायित्व स्थिर नही है सामान्य से कार्यकर्ता अपने कार्यशैली के आधार पर संगठन में उच्च पद पर भी पहुच सकता है।

स्वागत समारोह में पूर्व प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत व हेमन्त द्विवेदी, अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दर्मवाल, पूर्व राज्य मन्त्री प्रकाश हरबोला, रेनु अधिकारी, मजहर नवीन नवाब, जिला महामन्त्री कमल नयन जोशी व प्रदीप जनौटी, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय दुम्का, विनीत पाण्डे, भरत नेगी, तरूण बन्सल, संजीव कुवर, डॉ अनिल डब्बू, नगर महामन्त्री प्रताप रैक्वाल व मधुकर श्रोत्रिय, मनीष पाल आदि मौजूद थे।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments