Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नकल विरोधी कानून को लेकर कल हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा एक बड़ी आभार रैली करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार किया जाएगा। युवा आभार रैली की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से 10 हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें। इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है, युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है, इसलिए कल रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है। वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला, प्रदेश स ह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट आदि थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments