
दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को बॉक्सर निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। निकहत ने 48-50 किलो फ्लाइवेट के फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की कार्ली एमसी नाउल को 5-0 से हरा दिया। भारतीय टीम का यह बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल है। साथ ही भारत का यह 17वां गोल्ड मेडल रहा। भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।