Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा फल शानदार रहा। 12वी में कृषिका गोयल ने 98. 4 प्रतिशत, बिपिन शर्मा ने 94.1 प्रतिशत, कृष गोयल ने 92. 6 प्रतिशत,  रोहित गैरा ने 92.4 प्रतिशत और मानस मलकानी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वही 10वी में शीतल शाह ने 97.6, श्रेया नैनवाल ने 96, तनिष्क जोशी ने 94.8, मानस जोशी ने 94.8, विश्रुत मेहरा 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 

12वीं में वर्तिका गुणवंत और 10वीं तनुश्री राय ने पाया पहला स्थान 
हल्द्वानी। निमोनिक कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी लामाचौड़ का सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षाफल बहुत अच्छा रहा। विद्यालय की छात्रा वर्तिका गुणवंत ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी पटलिया ने 95% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नितिन जोशी ने 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  वही 10वीं में तनुश्री राय ने 95% अंक प्राप्त कर  विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कार्तिक जोशी ने 93% अंक प्राप्त किए। पूजा पडलिया 92% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments