प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने स्वराज आश्रम में की समीक्षा बैठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोमवार को कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया और कांग्रेस पदाधिकारियों संग संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने फूल माला संग अनुशासन समिति अध्यक्ष नवप्रभात का हल्द्वानी आगमन पर स्वागत किया।

कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि जननायक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ आम जनमानस की आवाज बन कर उभरी है। भविष्य में भी कांग्रेस जनता की आवाज़ को मजबूती देगी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने मजबूती और एकता संग चुनाव लड़ा, परिणाम चाहे अनुकूल नही रहे लेकिन भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस समय अभूतपूर्व जोश और ऊर्जा है। बस जरूरत है इस जोश और ऊर्जा को सही दिशा देने की। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सही दिशा देने का कार्य करेगी।
समीक्षा बैठक में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल,भोला दत्त भट्ट, शोभा बिष्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, एन.बी.गुणवंत, सुहैल सिद्दीक़ी, जया कर्नाटक, भगीरथी बिष्ट, भगवती जोशी, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट , योगेश जोशी, हिमांशु जोशी, हेम पाण्डे, , जाकिर हुसैन, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, कन्नू परगाई, उमेश कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, संजय किरौला, डॉ केदार पलड़िया, दयाकिशन बमेठा, हरीश बिष्ट, महेश कांडपाल, अर्णव कंबोज, प्रताप बर्गली, संजू उप्रेती, बबलू बिष्ट आदि कांग्रेसजनों ने अपने विचार व्यक्त किये।

webtik-promo