Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दरोगा भर्ती धांधली मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  वर्ष 2015-16 उपनिरीक्षक सीधी भर्ती में अनियमितता की शिकायत मिलने पर विजिलेंस को इसकी जांच सौंपी गई थी। अभी तक की जांच के आधार पर संदिग्ध पाए गए 20 उपनिरीक्षकों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है। हमारी सरकार सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। भर्तियों में अनियमितताओ को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जल्द ही देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जायेगा। भर्ती प्रक्रियाओं को  पारदर्शी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments