
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 31 अक्टूबर को सायं 2.30 बजे टनकपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4. 30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे। मुख्यमंत्री धामी 5. 30 बजे से 6. 30 बजे के मध्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सेे भेंट वार्ता करेंगे तथा 6. 30 बजे से 7. 30 बजे के मध्य मण्डलीय/जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।