मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में किया रोड शो

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना हैं। बुधवार को प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। जहां रोड शो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल उधम सिंह नगर से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगा। कालाढूंगी रोड से तिकोनिया चौराहे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रोड शो किया। भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति होने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गदगद नजर आए। रोड शो में भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। तिकोनिया चौराहे पहुंचने मुख्यमंत्री के रोड शो का समापन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचो सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है।

webtik-promo