
हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा स्वराज आश्रम से शुरू होकर पटेल चौक, मीरा मार्ग, सब्जी मंडी, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए वापस स्वराज आश्रम पहुंची।
पद यात्रा कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पी सी सी सदस्य हरीश मेहता, वरिष्ठ नेता जगमोहन चिलवाल, एआईसीसी सदस्य प्रयाग दत्त भट्ट, पी सी सी एन बी गुणवंत, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, महानगर महामंत्री दीप पाठक, महिला उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, शशि वर्मा, विमला सांगूडी, रत्ना श्रीवास्तव ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से पूरा प्रदेश और देश के आम आदमी त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। आम जनता के लिए एक वक्त का भरपेट भोजन कर पाना भी मुश्किल होता जा रहा है और सरकार अपनी आंख बंद करके बैठी हुई है। देश में तरक्की उन्नति के रास्ते बंद हो चुके हैं देश को जाति, धर्म, संप्रदाय, वर्ग मे बांटा जा रहा है।
महिला महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, महानगर महामंत्री संदीप बांसवाड़ा, सतनाम सिंह, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, गिरीश पांडे, किसान नेता मनोज शर्मा, चंपा चलवाल, मुन्नी पंत, लता पांडे ने कहा कि आज राज्य की सरकार राज्य में रोजगार के नाम पर युवाओं को छलने का काम कर रही है। युवा पढ़ लिख कर मेहनत कर अपने रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है और वहीं दूसरी ओर सरकार अपने परिवार के लोगों को अपने चहेतों को रोजगार देने में लगी हुई है।
अब आम जनता चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, प्रेम बिष्ट, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, देवेश तिवारी, हिमांशु जोशी, सेवादल संगठन भगवती बिष्ट, मंजू पांडे, दीपक खत्री, जया पाठक, जया कर्नाटक, संजय उप्रेती, राजेंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, माला वर्मा, सूरज प्रकाश, गुरप्रीत प्रिंस, आशीष कुडाई, युवा कांग्रेस महासचिव प्रदीप नेगी, हर्षित जोशी, सौरभ भट्ट, अवध बिहारी शर्मा, जगदीश चौहान, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, महानगर महामंत्री गोविंद सिंह बगड़वाल समेत कई लोग मौजूद थे।