Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अगस्त क्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्ववान पर हल्द्वानी विधानसभा से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया। स्वराज आश्रम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शाल भेंटकर सम्मानित करते यशपाल आर्य ने कहा आज देश में लोगों को आपस में बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी आपस में प्रेम भाव बढ़ाने को देश प्रेम के माध्यम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। जो देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। वहां आज भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। यह विगत 70वर्षों में कांग्रेस सरकारों के प्रयास से सफ़ल हो सका है। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत, हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संबोधित किया। तिरंगा यात्रा स्वराज आश्रम से मटर गली रेलवे बाज़ार होते हुए ताज चौराहा, मीरा मार्ग होते हुए सिंधी चौराहा, कालाढ़ूँगी चौराहा, भोटिया मार्केट कालाढ़ूँगी रोड से मुखानी, कलावती चौराहा, दुर्गा सिटी सेंटर चौराहा, एमबीपीजी डिग्री काँलेज से बुद्ध पार्क तिकोनिया से वर्क शाप लाइन से प्रेम पिक्चर हाल होते हुए एसडीएम कार्यालय के पास पहुंची। जहा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद तिरंगा यात्रा समापन स्वराज आश्रम में हुआ। यात्रा में पूर्व  पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ललित जोशी, प्रकाश पांडे, सुहैल सिद्दिकी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, हेमंत बगड़वाल, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत प्रिंस,तारा नेगी, हर्षवर्धन पाण्डेय, हरेंद्र बोरा, मयंक भट्ट,दीप पाठक, संदीप भसौडा, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, दीपक बल्यूटिया, सतनाम सिंह, नीमा भट्ट, विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी,युंका अध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया, विशाल भोजक,जया कर्नाटक, संजय किरौला, दीप सती, अशोक जोशी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल,चंदन नेगी, यशपाल आर्य, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी,शशि शर्मा, महेश कांडपाल हेम पांडे मनीष पांडे प्रेम बिष्ट नितिन बलुटिया नवीन बिष्ट अभिनव छिमवाल एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट दीपक शाह पार्षद राजू जीना रवि जोशी हरीश जोशी ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन शराफत जफर पीएससी चंपा चलवाल अलका आर्य सूरज प्रकाश संजय उपरेती वरुण भाकुनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments