Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केंद्र की मोदी सरकार पर ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उपवास रखा। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में उपवास रखा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार विगत आठ वर्षों में समय समय पर गांधी परिवार की छवि खराब करने का षडयंत्र करती रही है। आज देश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से कराह रहा है। भाजपा सत्तामद में मदमस्त होकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को किसी भी तरह सरकारी एजेंसियों के माध्यम से बदनाम करना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के इस षडयंत्र के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार से युवा, किसान, व्यापारी जी एसटी सर्वेक्षण, युवा अग्नि वीर योजना से परेशान हैं। इन सभी से जनता का ध्यान बंटाने को भाजपा विपक्ष को बदनाम करने कुचक्र रच रही है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के इस षडयंत्र के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, हरीश सिंह मेहता, अनुशासन समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन पाण्डेय,एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष इन्दर पाल आर्या, संदीप भसौडा, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दिकी, महिला अध्यक्ष नीमा भट्ट, गोविंद बगड़वाल, मनोज श्रीवास्तव नन्दन दुर्गापाल, विमला सांगुड़ी,हेम पाण्डेय, जगमोहन बगड़वाल, जगमोहन सिंह चिलवाल, निर्मला जोशी, व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली, ताहिर हुसैन,जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, सतनाम सिंह संजय उप्रेती मौजूद थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments