Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन पाण्डेय का हृदय गति रूकने से सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कांग्रेस के हर कार्यक्रम में अपना योगदान देने वाले स्व० हर्षवर्धन पाण्डेय के निधन से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भोलादत्त भटट, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी, पूर्व प्रवक्ता खजान पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ० गणेश उपाध्याय, केदार पलडिया, तारा सिंह नेगी, उमेश विश्वास, मनोज श्रीवास्वत आदि ने शोक प्रकट किया है।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments