Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगडिया ने एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। 

छात्रसंघ अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगडिया ने 1294 मतो से जीत दर्ज करते हुये अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी प्रत्याशी कौशल बिरखानी को करारी शिकस्त दी। वहीं एनएसयूआई के सूरज भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। 

सचिव पद में निहित नेगी ने जीवन चंद्र जोशी  को 1251 मतों से पराजित किया। निहित को 2702 व जीवन को 1451 मत मिले। उपाध्यक्ष पद गौरव सम्मल विजय रहे। कोषाध्यक्ष पद पर करन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव पद पर सौरभ कुमार की जीत दर्ज की है।  विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में गौरव मठपाल ने चिराग सिंह सम्मल को पराजित कर जीत दर्ज की है। सांस्कृतिक सचिव में लक्ष्मण सिंह संभल ने विजयी रहे। विज्ञान संकाय में सौरभ जोशी विजय रहे। कला संकाय में अभीषेक शर्मा और वार्णिज्य संकाय में जतिन जोशी ने जीत दर्ज की। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर गीता कुंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments