
हल्द्वानी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री सुमित्रा प्रसाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेत्री सुमित्रा प्रसाद को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने फूलमाला पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुमित्रा प्रसाद का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कुमाऊँ मीडिया सह प्रभारी रवि कुरिया, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूद रहे।