Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भू अध्यादेश 2018 को तत्काल रद्द करने एवं हिमांचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अपना सशक्त भू क़ानून लागू करने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क मे वन्दे मातरम् ग्रुप द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के युवा शामिल हुए। 

इस दौरान शैलेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि भू क़ानून का मुद्दा चुनाव के समय जोर शोर से उठाया गया। सरकार बनने के बाद अभी तक युवाओं की इस मांग को अनसुना किया गया है। इसलिए एक बार फिर से सशक्त भू कानून लागू करने की मांग की जा रही है। 

कार्तिक उपाध्याय ने कहा यह सिर्फ़ उत्तराखंड के युवाओं की मांग ही नही बल्कि राज्य की संस्कृति, भाषा, बोली, संस्कार त्योहार एवं पहाड़वाद को बचाए रखने की ज़रूरत है। इस दौरान विशाल सिंह भोजक, भूपेन्द्र कोरंगा, कमलेश बिष्ट, गणेश सिंह गौड़, पंकज बिष्ट, मन्नू कार्की, महेंद्र पटवाल, नरेंद्र सनवाल, योगेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments