
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने लाखों के गहने चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के गहने भी किए बरामद किए है। जानकारी के अनुसार ग्राम पदमपुर निगल्टिया निवासी आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय गोधन सिंह ने 4 अक्टूबर को थाना मुखानी आकर तहरीर दी गई कि मेरी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी अलमारी से गहने चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 250/22 धारा 380/ 454 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का तत्काल अनावरण करने व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व में अभियोग के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित की गई टीम द्वारा घटनास्थल के आस – पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का भली भांति अवलोकन कर, पुराने चोरों का सत्यापन कर व मुखबिर मामूर किया गया।
मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त नवीन शर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 जयलालशा बाजार मल्लीताल जनपद नैनीताल हाल निवासी विनोद कुमार वर्मा निवासी गली नंबर 2 इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र- 40 वर्ष को फायर स्टेशन हल्द्वानी मंडी बाईपास सड़क से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी:-
1- 02 सोने की धातु के झुमके
2- 01 मांग टीका
3- 02 पोंची
4- 01 नाक की बाली
5- 02 कान की बाली
6- 01 नथ
7- 01 गलोबन्द
8- 01 गले का हार
9- 02 चांदी की धातु बिछुवा
10- 02 चांदी की धातु की पायल
11- एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ,कैंटीन कार्ड
सफलता पाने वाली पुलिस पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोरा, चौकी प्रभारी आम्रपाली अनिल कुमार, कांस्टेबल एहसान अली, कांस्टेबल चंदन सिंह नेगी थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/- रू0 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।