
हल्द्वानी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू, प्रकाश हरबोला, हुकुम सिंह कुंवर आदि मौजूद थे। विस्तृत खबर बाद में..