
हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में आज दिन की लीला में श्री राम जन्म, सुबाहु वध, ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। आज की लीला में व्यास पूजन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, समिति के वरिष्ठ सदस्य एन बी गुणवंत तथा विजय भट्ट ने किया। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में कल 26 सितंबर को भव्य श्री राम बारात का आयोजन किया जाएगा। राम लीला संचालन समिति के सदस्य विनीत अग्रवाल ने बताया कि कल होने बाली श्रीराम बारात के भव्य स्वागत की तैयारी राम लीला संचालन समिति द्वारा की जाएगी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा आज शगुन स्वरूप मेंहदी की रस्म की गई। आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह रहीं तथा रामलीला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एनबी गुणवंत, विजय भट्ट, विनीत अग्रवाल, अमित जोशी, तनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता , विवेक कश्यप, राजेंद्र मुन्ना ,संजय गुप्ता तथा तरुण बंसल आदि उपस्थित रहे। आज की रामलीला की व्यवस्थाओं में अरुण पप्पी, नब्बू भाई, सुशील शर्मा, संजय गोयल, प्रिंस गुप्ता आदि रहे।