
दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में गत चैंपियन न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 पराजित किया। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में ओवरऑल यह तीसरा पदक है। इससे पहले भारत ने साल 2002 में गोल्ड जीता था जबकि साल 2006 में भारतीय टीम ने सिल्वर पर कब्जा जमाया था। 16 साल के बाद फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।