Ad
ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। एक अधेड़ की चाकुओं से गोद कर हत्या करने की घटना से क्षेत्र फैली सनसनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र की बेलपडाव चौकी अंतर्गत

https://khabartahakikat.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220803-WA0284.mp4
https://khabartahakikat.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220803-WA0285.mp4

बकसेंट रिसोर्ट में कार्य करने वाले गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुत्र दिनेश चंद्र त्रिपाठी उम्र 54 की हत्या की गई है। उन्होंने तुरंत टीम गठित कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए है।

वहीं घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घटना की जानकारी के लिए रिसोर्ट के सभी कर्मचारियों से मालूमात की जा रही है। इस दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे। वही मृतक के भाई हेम चन्द्र त्रिपाठी का आरोप है की रिसोर्ट स्वामी ने मैनेजर से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहना है कि उनके भाई की चाकुओं से गोद कर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस विभाग से उचित करवाई की मांग की है।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments