
मुम्बई। जाने माने गज़ल गायक और प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। गायक ने 82 साल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
भूपिंदर सिंह को ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’, ‘हकीकत’ और कई फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। भूपिंदर सिंह ने कई गानों को अपनी आवाज़ दी थी जैसे ‘दिल ढूंढता है’ ‘नाम गुम जाएगा’ ‘किसी नज़र को तेरा इंतजार आज भी है’। भूपिंदर सिंह चित्रा सिंह, जगजीत सिंह, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर जैसे सिंगर्स के साथ भी गाने गा चुके हैं।