
दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया। दोनों ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद अशोक गहलोत के नाम की चर्चा जोरों पर थी। राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपना नाम उछाला और गुरुवार को कहा कि वह नामांकन दाखिल करेंगे। खड़गे का नाम आने के बाद उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली।