
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नैनीताल पुलिस के थाना चोरगलिया को उत्तराखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करते हुए थानाध्यक्ष चोरगलिया हरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। थाना चोरगलिया को BPR&D के मापदंडों तथा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी अपराध एवम् कानून व्यवस्था बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा थानाध्यक्ष चोरगलिया व थाने की टीम की प्रसंशा की गई है। साथ ही
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा भी बधाई दी गई है।