
दिल्ली। पूरे विश्व में जहा नए साल आगाज होने वाला है। वहीं भारत में कुछ समय बाद नया साल आने वाला है। वहीं न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो चुका है। बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल का आगाज सबसे पहले हुआ। इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है।