Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय तिकोनिया में धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति जनपद नैनीताल के बैनर तले बीस सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया किया। आज की सभा में वक्ताओं धीरेन्द्र कुमार पाठक सह संयोजक संरक्षक, हरिकेश भारती प्रांतीय महामंत्री, योगेश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक, गिरिजेश कांडपाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व प्रभारी जिला नैनीताल व अल्मोड़ा सुभाष जोशी केन्द्रीय संरक्षक डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, नवीन जोशी संयुक्त सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला नैनीताल, देवेन्द्र बोरा अध्यक्ष,  चन्द्र शेखर सनवाल अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी डिकर सिंह पडियार जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, गिरीश चन्द्र  दुर्गापाल, मनोज तिवारी संयोजक समन्वय समिति व  मुख्य संयोजक जगदीश बिष्ट ने कहा कि सरकार को बीस सूत्रीय मांग पत्र पर शासनादेश जारी करना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली, वेतनमानों को डाउनग्रेड नहीं करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को ग्रेड पे 4200 प्रदान करने, सभी संवर्ग के वेतन विसंगति वेतन उच्चीकृत एवं स्टाफिंग पैटर्न का निस्तारण किया जाय। आज के कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी,  शशि वर्धन अधिकारी मंडलीय सचिव गिरिजेश कांडपाल, जगदीश बिष्ट ने किया। मुख्य संयोजक जगदीश बिष्ट ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर शत् प्रतिशत पदोन्नति की जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाजिम सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतारू हैं और सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जायेगा। संयोजक संरक्षक धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि समिति कोई नया मांग पत्र नहीं पेश कर रही है जो सुविधाएं थी सरकार उस पर कैंची चलाने का प्रयास कर रही है इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुरानी पेंशन बहाली व शिथिलीकरण बहाली सहित सभी मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए। कार्यक्रम में दीप चन्द्र, मनोहर लाल, के एस राणा,मोहन राम आर्य, निधि गुसाई, हिमांशु कांडपाल, पूजा आर्या, हेमंत भट्ट, मनोज कुमार जोशी, हेम चन्द्र त्रिपाठी, विपिन मसीह, देवेन्द्र सिंह नेगी, योगेश उपाध्याय, इंद्रा पाठक, जे सी पाठक, दीपा आर्या, विजय मठपाल, हरीश चन्द्र कफल्टिया सिंचाई विभाग उपस्थित थे। वही उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments