
हल्द्वानी। उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नैनीताल परिक्षेत्र(कुमाऊँ मंडल) के कर्मचारियों ने हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर बैठक व प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने परिवहन निगम में लाई जा रही एजेंसी प्रथा के खिलाफ निगम प्रबंधन और राज्य सरकार के खिलाफ भी जबरदस्त आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने परिवहन निगम में जबरन थोपी जा रही एंजेसी से भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की गई।
कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में ही बैठक कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री रघुवीर चौधरी और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल द्वारा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक परिचालकों की आपूर्ति हेतु नियुक्ति एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध को तत्काल समाप्त किया जाए। एजेंसी द्वारा की जा रही 233 चालकों एवं 356 परिचालकों के भर्ती पर रोक लगाई जाए तथा भविष्य में परिवहन निगम में एजेंसी प्रथा की योजना समाप्त की जाए।
परिवहन निगम में कार्यरत संविदा चालक परिचालक को जिन्हें निरंतर सेवा में 240 दिन से अधिक हो चुके हैं से अनुबंध भरने की बाध्यता समाप्त की जाए। परिवहन निगम में 3500 विशेष श्रेणी/संविदा में कार्यरत चालक-परिचालक-कार्याशाला कर्मचरियों को नियमित किया जाय। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त को पूरे प्रदेश में यूनियन के पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करेंगे। 1–2 सितम्बर को पूरे प्रदेश में कर्मचारी अवकाश लेकर कार्यबहिष्कार करेंगे।
बैठक में कुमाऊँ मंडल के काशीपुर, रामनगर, रुद्रपुर,अल्मोड़ा,रानीखेत,भवाली,काठगोदाम, हल्द्वानी डिपो के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, दयाल जोशी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी, राम अवध यादव, गुरुवेल सिंह,जलील अहमद, आर पी यादव, अनिल कुमार, मनोज भट्ट,मन्निदर सिंह, धर्मपाल कंबोज, नरेश पाल, रूप किशोर, कपिल चौहान, ललित प्रसाद, नवीन लोहनी, जमील खां, अख्तर चौधरी, इकबाल अहमद, आनंद बिष्ट, कैलाश कांडपाल, शशिकांत गौतम, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, दिनेश दुम्का, किशोरी लाल, सोहन लाल गुप्ता, आफताब अहमद, संदीप बिष्ट, फरीद अहमद,सतनाम सिंह, ब्रजेश सिंह, इमरान, हारून, किशनस्वरूप, जगत नारायण, राजवीर सिंह, विनोद जोशी, दिनेश बुधानी, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, गगनदीप सिंह, सुरेश चंद,जावेद हसन, कैलाश सिरोही,भानु प्रकाश, एल डी भट्ट,लल्लन प्रसाद,सुरेश राम, दिनेश जोशी,साजिद अली, गोविंद जंतवाल मौजूद थे।