
देहरादून। शुक्रवार चार नवंबर को इगास बग्वाल पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस संबंध में मंगलवार को शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार चार नवंबर को इगास बग्वाल पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों के साथ ही बैंक, कोषागार व उपकोषागार में भी रहेगा। विदित हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।