
रामनगर। विदेश भेजने के नाम पर लगभग 53 लाख की धोखाधड़ी के फरार आरोपी को रामनगर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 18.01.2022 को रमेश कम्बोज निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर
बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्दवानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया । सफलता पाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी, व0उ0नि0 अनीस अहमद, उप निरीक्षक जोगा सिहं, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार- साईबर सैल हल्द्वानी थे।