Ad
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चंपावत पुलिस ने कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत मुडियानी क्षेत्र से वाहन संख्या DL8CP1974 कार में दिल्ली से अवैध रूप से परिवहन कर लायी जा रही कुल 14 पुलिन्दों में कुल 642 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 312 बोतल ऑफिसर्स चॉईस मार्का तथा 330 बोतल ओल्ड मंक मार्का है। पुलिस ने शराब परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन को सीज किया है। 

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम श्याम पुत्र बालकिशन, उम्र-37 वर्ष, निवासी फतेहपुरी कालोनी, थाना सदर, जिला रोहतक, हरियाणा और जौहार सिंह उर्फ विशाल पुत्र धन सिंह, उम्र-38 वर्ष, निवासी रमथिंग, पो0 व थाना मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी-N-17/B-40, पत्थर बाग, जे0जे0 कलोनी, बजीरपूर दिल्ली बताया। आरोपितों द्वारा बताया गया उनके द्वारा यह शराब दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदकर पिथौरागढ़ क्षेत्र में उंचे दामों में बेचने हेतु जा रहे थे।  

पुलिस द्वारा आरोपितों के आपराधिक इतिहास को पता लगाये जाने के प्रयास किये जा रहे है। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली चंपावत  देवनाथ गोस्वामी, उप निरीक्षक निर्मल सिंह, कांस्टेबल पूरन आर्या, जीवन सौन, दुर्गानाथ, अशोक वर्मा, विनोद जोशी थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments