
हल्द्वानी। हरेला पर्व पर हल्द्वानी में लोगो ने पौधरोपण किया। वही हरेला पर्व पर सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा लोगो के घरों में जाकर आंवले, बेलपत्र, गिलोय और एलोवेरा के पोंधों का वितरण किया। इस दौरान इन पौधों के देखरेख का वचन भी लिया। शनिवार को सारथी फाउंडेशन समिति ने अपने कार्यालय में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी आदि मौजूद थे। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने ओल्ड इनर व्हील की सदस्य अमिता मेहरा एवं उनके सुपुत्र विशाल मेहरा, दिशांत टंडन एवं वर्षा टंडन, दीप्ति चुफाल आदि को पौधे देकर उनसे देखरेख का वचन भी लिया। इस दौरान समिति के सदस्य मौजूद थे।