Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा घर घर तिरंगा अभियान के तहत व्युरा बंदोबस्ती के शिवालिक पुरम, गायत्री नगर में घूमते हुए देश भक्ति के धुनों पर भारत माता की जय के नारे लगाए और जनजागरण कर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित कर गलियों में भ्रमण किया और सभी के घरों पर तिरंगा लगवाया।

इस दौरान 93 वर्ष की बुजुर्ग महिला कमला लोहनी ने तिरंगा झंडा पकड़ कर देश भक्ति गीत गाया। इस दौरान सभी ने उनके साथ देश भक्ति गीत गाया। इससे सारथी फाउंडेशन समिति के सभी सदस्यों का मनोबल और ऊंचा हुआ, साथ ही सभी ने आशीर्वाद लेकर उनको तिरंगा झंडा प्रदान किया। 

कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, गिरिश चंद्र लोहनी, कैलाश जोशी, गीता  उप्रेती,देवीदत्त सुयाल,गोपाल दत्त कांडपाल, उमेश शर्मा, कुंदन सतवाल, बाबू राम, हरीश चंद्र सिंह रौतेला, बालादत्त उप्रेती, ज्ञान सिंह, सोनी, जानकी, दीप आदि ने भागीदारी की।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments