Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कांवड़ियों के बीच विवाद में एक सेना के जवान की हत्या कर दी गई। युवक छुट्टी पर साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली गांव निवासी कार्तिक पुत्र योगेंद्र सेना की जाट रेजीमेंट में गुजरात में तैनात था।

कार्तिक छुट्टी लेकर घर आया था और अपने दोस्त ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनो वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद हरियाणा के कांवड़ियों ने डंडो से हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। रुड़की अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments