Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बरेली रोड स्थित कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश उपाध्याश शकील अहमद सिद्दकी ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए आपसी एकजुटता बहुत जरूरी है। व्यापार मंडल की मजबूती के लिए व्यक्तिगत स्वार्थों  को दरकिनार करने पड़ेंगे तभी व्यापारी और आमजनता का भला होगा। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्सवान और सह सयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा व्यापारी उत्पीड़न किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  उत्पीड़न की स्थिति में भ्रष्ट अधिकारियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा और व्यापार मंडल को किसी राजनीतिक चशमे से नही देखा जाना चाहिए इसमें सभी वर्गो का समावेश होना चाहिए।

बैठक में व्यापारियों द्वारा हल्द्वानी की मुख्य जगह की सड़को की दुर्दशा, गर्मी के मौसम को देखते हुए जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था, अवेध सट्टे, शराब का मुद्दा, व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जीएसटी विभाग का बाजार क्षेत्र में कैम्प लगाया जाना, उत्तराखंड में मंडी शुल्क उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किया जाना, बिजली पानी के मुद्दे और उत्तराखंड जीएसटी परिषद में संगठन का प्रतिन्धित्व आदि पर चर्चा की गई। 

समस्याओं के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल  व्यापारी व आमजन की समस्याओं के लिए  उचित प्लेट फार्म पर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा और व्यापारी हितो के लिए कोई समझौता नहीं करेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद सिद्दकी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवान, सह सयोजक देवेश अग्रवाल,  महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, आसिफ सिद्दकी, पार्षद राजेंद्र मुन्ना, जिला महामंत्री पियूष गोयल, मेहबूब अली, परबजोत चंडोक, रिसब पाठक, रामप्रसाद कश्यप, शंकर भुटियानी, विनोद आनन्द, राकेश गुप्ता,  देवेंद्र कोहली, संजय वर्मा, धरमू बोस आदि थे। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments