
लालकुआं। भारतीय सेना में जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांधी नगर स्थित आवास में लाया गया। इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई।
धर्मेंद्र का शुक्रवार रात लेह में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा दौरान भारत माता की जय के नारों से आसमान गूंज उठा। लोग धर्मेंद्र तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगा रहे थे। वहीं लोगों ने धर्मेंद्र गंगवार के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर उनको श्रद्धांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। मुक्तिधाम मे पूरे सैन्य सम्मान साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और अंत में धर्मेंद्र के सुपुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।