Ad
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 अक्टूबर, 2022 को भी जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 10 अक्टूबर 2022 को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय,अशासकीय विद्यालया में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जिलाधिकारी चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा जारी किए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,चम्पावत को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments