
हल्द्वानी। शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमे डॉ.विवेक पाण्डेय जिला अध्यक्ष, त्रिलोक बृजवासी जिला संयुक्त मंत्री, रश्मि पाण्डे जिला संयुक्त मंत्री महिला, करुणा नेगी जिला संगठन मन्त्री महिला, हिमांशु पांडे आय-व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुने गए जबकि जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष महिला पद पर चुनाव हुए। कुल पंजीकृत वोटर 1996 थे जबकि 1625 वोट पड़े। जिसमे गिरीश जोशी जिला उपाध्यक्ष, संगीता जोशी जिला उपाध्यक्ष (महिला) और नमिता पाठक को जिला मंत्री चुना गया।