
श्रीनगर। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए। जबकि कई जवान घायल हो गए। मंगलवार को आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल हो गए और बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान आईटीबीपी के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है 6 जवान शहीद हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।