Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में अन्तरजातीय विवा ह करने पर ससुराल वालों ने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र सल्ट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैंं। 

घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी।

 प्रेम विवाह से नाराज़ ससुराल वालों ने गुरुवार को जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। वर्ग विशेष से मामला जुड़ा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र ने सल्ट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैंं। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments