Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के असों गांव में एक वृद्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उजाला होने के बाद पता चला। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। वही महिला को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह असों गांव में 84 साल की गांउली देवी पत्नी स्व. धन सिंह को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना की खबर परिजनों को सुबह जब मृतक महिला का भतीजा सुरेंद्र चाय देने के लिए
उसके कमरे में जा रहा था। तब पूरा आंगन खून से लथपथ देखकर वह शोर मचाने लगा। जिसके बाद घर के अन्य परिजन भी उठ कर बाहर आए। सभी ने गांउली देवी को घर के अंदर न देख पूरे गांव वालों को खबर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने
महिला की खोजबीन शुरू की गई। घर से लगभग 20 मीटर दूर जाकर महिला का सिर कटा हुआ धड़ मिला। जबकि गांव से एक किमी दूर महिला का सिर मिला। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के कुछ घंटों बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरी एवं वन क्षेत्राधिकारी एस एस करायत एवं उनकी टीम ने मौका मुआयना किया। वही समस्त ग्रामीणों द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की गई। 

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments