चोरी की बाइक से मौज उड़ाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने की चोरी की बाइक समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 22 जून को दिरगपाल पुत्र रिशिपाल निवासी भदपुरा पोस्ट तिशुआ फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश वर्तमान पता गोविंदपुर गढ़वाल चौकी आरटीओ, मुखानी द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर नंबर UK 04 P 5998 बुध बाजार से चोरी करने के सम्बंध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर मुखानी थाने में धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बलवंत कंबोज के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए। अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त दो युवकों को आरटीओ रोड पर पूरनपुर मोड़ से 40 कदम की दूरी पर पंचायत घर की ओर मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम राहुल सक्सेना पुत्र स्वर्गीय जगदीश सक्सेना निवासी भौना कॉलोनी बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष, अमन रौहेला पुत्र सुनील रोहेला निवासी नमूना भट्ट पुरी बरहेनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष बताया। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज, कांस्टेबल शंकर सिंह, प्रकाश सिंह थे।

बरामदगी- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK04P 5998

webtik-promo