Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार सुबह टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक स्वाला के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। भाजपा नेता की मौत पर परिवार व पार्टी में शोक की लहर है।  

जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने ट्रक से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया,जबकि नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments