
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा आज भाजपा सरकार के इशारों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार सूरज, जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट , शादाब हुसैन, तरनप्रीत सिंह, केडी रुवाली, अरुण कुमार , मदन गौनिया, नरेंद्र गुनिया, सुरेंद्र बरगली,पप्पू रावत, गौरव कुमार, राजा ,अंकित परिहार ,अमित शाह आदि मौजूद थे। वहीं यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों का संसद से राष्ट्रपति भवन तक सत्याग्रह मार्च चल रहा था। जिसको दमन करने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा काग्रेस नेता राहुल गाँधी को हिरासत में लिया गया। जिसके विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मोदी सरकार गुंडागर्दी पर उतारू हो गयी। आज जिस तरह से सत्याग्रह को कुचलने का प्रयास किया गया वह लोकतंत्र के लिये शर्मनाक है।
पुतला दहन करने वालों में उमेश बिनवाल, शानू अल्वी, अरबाज खान, राजेन्द्र बिष्ट, योगेश कबड़वाल, सन्दीप भैसोड़ा, मयंक गोस्वामी, सौरभ कुमार, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, गर्वित पांडे, संजय शेखर, कमलेश आर्या आदि थे।