Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला आपदा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन मालता के पास बीते रात लगभग ढाई बजे  एक अल्टो कार खाई में गिर गयी। अल्टो कार संख्या  यू0 के0 02 ए0 3030 में 4 व्यक्ति सवार थे। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गई है। जबकि 1 व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार  पुत्र पूरन उम्र  35 वर्ष  तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट  (घायल) है। वही विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली  उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष,सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र  21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है। वही मृत शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। उधर घायल का उपचार जारी।

More Stories

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments