
हल्द्वानी। नशे के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस और एसओजी के टीम ने दो व्यक्तियों को 228 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मेक की कीमत लाखो में बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ संजय कुमार के नेतृत्व में गठित उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हल्द्चौड़ द्वारा हमराही कर्म0गण व जनपद एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चौकी हल्दूचौड़ गेट पर लालकुआँ से हल्द्वानी की और बिना नम्बर की काली पल्सर मो0सा0 से जा रहे दो व्यक्तियों को रोककर चौकी से 50 मीटर हल्द्वानी की तरफ से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिहं निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। जिसके कब्जे से 129 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। सोमपाल पुत्र बुलाकी राम निवासी मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नम्बर 2 थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। अभियुक्तगण द्वारा पैसे की तंगी के चलते अपनी आर्थिक स्थिति सही करने और पैसों के लालच में आकर ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर हल्द्वानी के युवकों को ऊंचे दामों में बेचने हेतु ले जाना बताया। जिसके आधार पर थाना लालकुआं पर क्रमशः (1)एफ.आई.आर. न.-199/22 धारा 8/21/60/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम जितेन्द्र सिंह तथा (2)एफ.आई.आर. न.- 200/22 धारा 8/21/60/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम सोमपाल पंजीकृत किया गया है। प्रकाश में आये अभियुक्त ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ कृपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा, अशोक रावत SOG, कुन्दन कठायत SOG, दिनेश नगरकोटी SOG, भानू प्रताप, SOG थे।
17 जुलाई 2021 से 14 जुलाई 2022 तक जनपद नैनीताल पुलिस/एसओजी टीम द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत कर 140 अभियुक्तगण के कब्जे से 2 किग्रा, 820 ग्राम, 909 मिलीग्राम स्मैक, 22 किग्रा 236 ग्राम चरस, 133.421 किग्रा गांजा, 2940 नशीले इन्जेक्शन, 541 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।