
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष मौकीन सैफी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने कहा कि कुश्ती संघ में महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण व उत्पीड़न होना बड़ा निन्दनीय हैं। ये महिला रेसलर देश विदेशो में भारतवर्ष व महिला शक्ति का नाम ऊंचा करती हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या व प्रदेश महासचिव राधा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा नेता झुटला रहे हैं। आजकल देश मे बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाने की जरूरत है। इस दौरान गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, राजू रावत, राहुल पंत,निखिल कुमार,देवेश तेवरी ख़लील वारसी, मनीष चौहान रेहान, सोहेल, रितिक आर्य, विनोद कुमार, हाजी इस्लामुदीन, नदीम, हाजी नाज़िम, फ़ैज़न,आमिर हमजा, नाजिम अंसारी,सानु अलवी, मयंक गोस्वामी, राज कपूर, ऋषि कपूर, बिलाल, फरमान आदि मौजूद रहे।