
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में भर्ती घोटाले के असली गुनहगारों को कड़ी सजा देने, बदहाल सड़कों को ठीक करने, नर्सिग के 2621 पदों पर तत्काल नियुक्ति व शनि बाजार का ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी हैं। भर्ती घोटाले के असली गुनहगारो को पकड़ने के लिये सीबीआई जाँच करवाई जाये ताकि बड़े मगरमच्छ सलाखों में पहुँच सके। सीएम असली दोषियों को बचाने के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे है।
महानगर महामंत्री मोनू कुमार चौहान, मीडिया प्रभारी सचिन राठौर ने कहा कि डबल इंचन की सरकार ने प्रदेश को आन्दोलन का प्रदेश बना दिया है, आमजन की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष जतिन अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, नाजिम आँसारी, तनुज वर्मा, दीपा खत्री, सन्दीप भैसोड़ा, पार्षद शाकिर आंसरी, तौफीक अहमद, सहिल राज, हैप्पी माहेश्वरी, कैलाश कोहली, गुलश खान, रितिक बाल्मीकि ,निक्की दिवाकर, विशाल मसीह, विशाल भारती, मयंक गोस्वामी, मनोज बिष्ट आदि थे।